फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कोरोना का खतरा देख स्वास्थ्य विभाग हुआ सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अन्य राज्यों में कोरोना के मामले सामने आने के बाद उत्तराखंड में भी सतर्कता और एहतियात बरतने के लिए चेतावनी जारी कर दी गई है। दो दिन पहले केंद्र सरकार से मिले निर्देश के बाद नैनीताल स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों, अस्पतालों को जरूरी निर्देश दे दिए हैं। हालांकि उत्तराखंड में वर्तमान में कोविड का कोई रोगी नहीं मिला है।
विज्ञापन

जारी पत्र के अनुसार कुछ सप्ताह से तलिमनाडु महाराष्ट्र, केरल और पुडुचेरी के बाद दिल्ली आदि में कोविड-19 रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। इसके बाद मीडिया स्कॅनिंग एंड वैरीफिकेशन सेल दिल्ली, केंद्रीय यूनिट ने कोविड-19 को लेकर अलर्ट जारी किया है। पॉजिटिव सैंपल को होल जीनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए संबंधित जांच केंद्रों में भेजने के निर्देश हैं।
कम टेस्टिंग के कारण मामले बढ़ सकते हैं, इसलिए लक्षण दिखने पर टेस्ट करवाने और संबंधित सूचना जैसे कोविड पॉजिटिव रोगियों की संख्या, हॉस्पिटलाईजेशन आदि सूचना को दैनिक रूप से इंटिग्रेटेड हेल्थ इनफॉरमेशन पोर्टल, आईडीएसपी पर अनिवार्य रूप से अंकित करने को कहा गया है।
विज्ञापन

....
कोविड-19 की समुचित रोकथाम के लिए सर्विलांस सिस्टम को मजबूत किया जा रहा है। कोविड-19 के लक्षणों से ग्रसित रोगी मिलने पर अनिवार्य रूप से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। कोविड संक्रमित मिलने पर जांच जिले में दो लैबों में होगी। इनमें एक एसटीएच और दूसरी लैब मुक्तेश्वर में है। -डॉ. हरीश चंद्र पंत, सीएमओ, नैनीताल।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें