फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीड डिस्क और सीड बॉल से बढ़ाएंगे हरियाली : डॉ. सुमित पुरोहित

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जंगलोंं को हरा-भरा करने के लिए जैव प्रौद्योगिकी परिषद में सीड बॉल या सीड डिस्क तैयार की जा रही हैं। इन्हें बरसात के सीजन में जंगलों में फेंका जाएगा। संस्थान की ओर से किसानों व अन्य लोगों को भी सीड बाॅल बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीड बॉल (बीज बम) बनाने के लिए मिट्टी, खाद और अन्य पदार्थों के मिश्रण को गोल आकार दिया जाता है। यह बिना खुदाई किए या पारंपरिक रोपण विधियों के वनीकरण में मदद करती है। संस्थान के प्रभारी डॉ. सुमित पुरोहित ने बताया कि परिषद में हर वर्ष सीड डिस्क या सीड बॉल बनाई जाती हैं। इन्हें ऐसे स्थानों पर फेंका जाता है जहां पेड़-पौंधे कम हों। इस वर्ष भी परिषद में सीड बॉल तैयार की जा रही हैं। वन विभाग की मदद से जंगलोंं में फेंका जाएगा। स्थानीय किसानों को भी इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे वे भी अपने क्षेत्रों में हरियाली बढ़ा सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें