हल्द्वानी। सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (दर्जाधारी मंत्री) अजय राजौर के साथ सोमवार की दोपहर के साथ दो लोगों ने हाथापाई कर दी। विरोध करने पर दोनों धमकी देते हुए भाग निकले। घटना का कारण स्कूटी खड़ी करने का विवाद बताया जा रहा था।
गांधीनगर निवासी अजय राजौर ने बताया कि उनके घर के सामने चरस खरीदने वालों ने सोमवार की दोपहर स्कूटी खड़ी कर दी थी। विरोध करने पर वे हाथापाई करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों युवकों के साथ चरस तस्कर सक्रिय हो गए। उन्होंने मामले की सूचना एसएसपी को दी तो कुछ देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। तब तक स्कूटी सवार भाग गए थे। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि इस मामले में सोम, छोटू और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तालाश कर रही है।