फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से खुलेंगे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी/भीमताल। पब्लिक स्कूल एसोसिएशन हल्द्वानी से जुड़े स्कूल 17 नवंबर से खुलेंगे। पीएसए अध्यक्ष कैलास भगत ने बताया कि केवल 10 और 12 वीं कक्षाएं ही संचालित होगीं। विद्यार्थियों को स्कूल अभिभावकों को छोड़ना होगा। स्कूल बस संचालित नहीं होगी। स्कूल खोलने के संबंध में कार्ययोजना शिक्षा विभाग को दी जा चुकी है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ एक क्लास कोविड से बचाव के संबंध में भी होगी।
विज्ञापन

उधर, प्रदेश में भले ही दो नवंबर से सरकारी और निजी स्कूलों में 10वीं और 12वीं की कक्षाएं शुरू कर दी गई है लेकिन जिले में अब भी 90 प्रतिशत निजी स्कूलों में छात्र-छात्राओं के नहीं आ पाने से कक्षाएं संचालित नहीं हो पा रही हैं। जिला शिक्षाधिकारी केके गुप्ता ने बताया कि 20 नवंबर के बाद निजी स्कूलों में बच्चों के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें