फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जुलाई से इंटर्नशिप के रूप में विद्यालयों को मिलेंगे अस्थायी शिक्षक

Tue, 12 May 2026 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में संचालित एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम के विद्यार्थी जुलाई से चौथे वर्ष में प्रवेश करेंगे। पहले बैच के 84 छात्र चार माह की इंटर्नशिप शुरू करेंगे जिससे उन्हें शिक्षण का अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन

यह इंटर्नशिप जुलाई से शुरू होकर नवंबर तक चलेगी। इसके माध्यम से शहर के विद्यालयों को कुछ समय के लिए भावी शिक्षक मिलेंगे। तीन वर्ष पूर्व डीएसबी परिसर में बीए-बीएड, बीएससी-बीएड और बीकॉम-बीएड कोर्स की शुरुआत हुई थी। जून में पहले बैच के 84 विद्यार्थियों का तीसरा वर्ष पूरा होगा। नई शिक्षा नीति के तहत चौथे वर्ष में प्रवेश कर रहे ये विद्यार्थी शिक्षण का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करेंगे। जनवरी से जून तक आठवां सेमेस्टर चलेगा। इसके बाद वे विद्यालयों में शिक्षण के लिए पात्र होंगे।
विभागाध्यक्ष अशोक उप्रेती ने बताया कि कुछ विद्यार्थियों का चयन पुणे में इंटर्नशिप के लिए हुआ है। कुछ के लिए भारतीय शहीद सैनिक स्कूल और सनवाल स्कूल में बात हुई है। पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल के माध्यम से कुंदन लाल साह इंटर कॉलेज, एशडेल और नर्सरी के लिए भी वार्ता हुई है। कुमाऊं विश्वविद्यालय का डीएसबी परिसर देश के उन चुनिंदा 42 महाविद्यालयों में से एक है जो यह कोर्स संचालित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें