फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों ने आग से बचाव के नहीं किए उपाय

Tue, 02 May 2017 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
fire brigade
विज्ञापन
शहर के कांवेंट स्कूल के संचालकों ने अपना व्यवसाय संचालित करने के लिए बड़ी-बड़ी बिल्डिंग तो बना ली लेकिन आग से बचाव के उपाय नहीं किए। खास बात यह भी है कि आग लगने के बाद बच्चों को किस प्रकार बचाया जा सकता है
विज्ञापन


इसकी जानकारी स्कूल संचालक या प्रधानाचार्य तक को नहीं है। सुरक्षा मानक नहीं पूरा होने पर अग्निशमन विभाग ने शहर के तीन स्कूलों को नोटिस जारी किया है। एफएसओ लीलाधर उपाध्याय ने बढ़ते तापमान के मद्देनजर किंग्स फोर्ड कुसुमखेड़ा, दीक्षांत स्कूल आरटीओ रोड, दिव्य प्रवाह पब्लिक स्कूल तल्ली, एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल और बीएमबी पब्लिक स्कूल मोटा हल्दू की जांच की।

जांच में इन स्कूलों में अग्नि शमन के सुरक्षा उपकरण सही पाए गए। लिटिल स्मार्ट स्कूल मोटाहल्दू, भारतीय सैनिक स्कूल बरेली रोड और डान बास्को सीनियर सेकेंडरी स्कूल बेरी पड़ाव में अनियमितता मिलने पर अग्निशमन विभाग ने नोटिस जारी की है।
विज्ञापन


तीनों स्कूलों को चेताया गया  है कि वे सुरक्षा के लिए मानक के अनुरूप जल्द व्यवस्था कर लें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। अभी अन्य स्कूलों की भी अग्निशमन विभाग जांच करेगा। हालांकि पिछले साल भी काफी स्कूलों को विभाग ने नोटिस जारी की थी लेकिन स्कूलों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

दो पेट्रोल पंपों की हुई जांच

एफएसओ ने चोरगलिया रोड स्थित दो पेट्रोल पंपों की सोमवार को जांच की। जांच में दोनों पेट्रोल पंप सुरक्षा मानक में दुरुस्त पाए गए। एफएसओ का कहना है कि आग के लिए संवेदनशील स्थानों की धीरे-धीरे जांच की जाएगी।
 
लीसा फैक्ट्रियों की नहीं हुई जांच

गर्मी के दिनों में लीसा फैक्ट्रियों में आग लगने की संभावना बढ़ जाती है। पिछले साल पंचायत घर रामपुर  रोड स्थित दो फैक्ट्रियों में लापरवाही के चलते आग लग गई थी लेकिन अग्निशमन विभाग ने अभी तक इन संवेदनशील फैक्ट्रियों की जांच नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें