फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पांच के बाद ही दौड़ेंगे भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर वाहन

Tue, 02 May 2017 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Demo pic - फोटो : google
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोनिवि हल्द्वानी द्वारा भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर काकड़ीघाट के पास कराया जा रहा चौड़ीकरण का काम अभी पूरा नहीं हो सका है। लिहाजा एनएच पर वाहनों की आवाजाही की रोक को एक मई से बढ़ाकर अब पांच मई तक कर दिया गया है।
विज्ञापन


पांच मई तक भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी और इस दौरान अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही वाया रामगढ़ होते हुए ही होगी।

पिछले कई दिनों से एनएच संख्या-87 में काकड़ीघाट और आसपास की पहाड़ियों को काटकर सड़क के विस्तारीकरण का काम कराया जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर एनएच को बीती 27 अप्रैल से एक मई तक वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद किया गया था।
विज्ञापन


इस अवधि में अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही वाया रामगढ़ से हो रही है। उम्मीद थी कि पहली मई तक सड़क चौड़ीकरण का काम पूरा हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। सोमवार को भी सड़क चौड़ीकरण का काम जारी रहा।

एनएच के किलोमीटर 44 में काकड़ीघाट के पास पहाड़ी कटान के दौरान सौ मीटर लंबाई में पूर्व में बनाई गई दीवारें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। अभी 20 मीटर ऊंचाई में पहाड़ी के कटान का काम किया जाना शेष है। इसे देखते हुए भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर खैरना से काकड़ीघाट के बीच पांच मई तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन

- महेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोनिवि (हल्द्वानी)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें