फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन की चपेट में आने से बाल बाल बचे स्कूली बच्चे

Wed, 15 Jul 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बेतालघाट (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 मंगलवार को स्कूल से वापस घर की ओर लौटते वक्त जिला पंचायत के खौला-बेतालघाट पैदल मार्ग से होकर गुजर रहे रोपा गांव के नौनिहाल उस समय बाल बाल बच गए जब एकाएक रास्ते के ठीक ऊपर स्थित पहाड़ी में भूस्खलन होने लगा।
विज्ञापन


पहाड़ी में भूस्खलन होते ही पैदल मार्ग से गुजर रहे बच्चों ने इधर उधर भागकर अपनी जान बचाई। बच्चों के सकुशल घर पहुंचने पर अभिभावकों ने राहत महसूस की।

बताते चलें कि कोसी नदी का बहाव तेज होने के कारण आजकल रोपा गांव के लोगों को बेतालघाट आने जाने के लिए चार किलोमीटर अतिरिक्त यात्रा कर जिला पंचायत के खौला-बेतालघाट पैदल मार्ग से होकर आना जाना पड़ रहा है।

 ग्रामीणों ने बताया कि शासन ने कोसी नदी में रोपा गांव तक आने जाने के लिए झूला पुल स्वीकृत किया है लेकिन अभी तक पुल निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द पुल निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें