फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: स्कूली बच्चों ने हस्तशिल्प उत्पादों की लगाई प्रदर्शनी

Mon, 10 Feb 2025 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल। भीमताल ब्लॉक के जीपीएस बांसा संकुल पिनरों में सामाजिक जागरूकता अभियान के तहत छात्रों ने पोस्टर्स, चित्रकला, प्रोजेक्ट और हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। अभिभावकों ने बच्चों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी की सराहना की। शिक्षकों ने अभिवावकों को छात्रों के हितों के लिए सरकार की ओर से विद्यालय में चलाए जा रहे विभिन्न कामों की जानकारी दी।
विज्ञापन

साथ ही वार्षिक कार्यक्रमों में विजेता रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और बच्चों के लिए विशेष भोज का आयोजन किया गया। वहां शिक्षक शंकर नाथ गोस्वामी, दीपक नौगाई, गिरीश चंद्र, बिशन दत्त बृजवासी, नारायण दत्त, चंदन बृजवासी, पार्वती, भगवती शर्मा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें