फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोले के जयकारों से गूंजा सावन का आखिरी सोमवार

विज्ञापन
हल्‍द्वानी सावन के अंतिम सोमवार को नीलियम कॉलोनी स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिष?
विज्ञापन
हल्द्वानी। श्रावण मास के चौथे सोमवार को मंदिरों में शिव भक्तों की लंबी कतार लगी रही। शिवार्चन, रुद्राभिषेक के बीच ओम नम: शिवाय के जयकारों से मंदिर गूंज उठे।
विज्ञापन

मुखानी स्थित क्रियाशाला सेवा समिति की ओर से क्रियाशाला परिसर स्थित मुक्तेश्वर महादेव शिव मंदिर में पार्थिव पूजा संपन्न हुई। इस मौके पर केवलानंद त्रिपाठी, आनंद सिंह भाकुनी, देवी दत्त पंत, समिति अध्यक्ष एनबी गुणवंत, सचिव बिशन सिंह नैनवाल, मोहन चंद्र पाठक, पंकज कंसल, ललिता प्रसाद पंत, कल्पना भंडारी, पूरन चंद्र जोशी, संगीता जोशी, नंदन जोशी, नवीन चंद्र पांडे आदि मौजूद थे।
रामपुर रोड स्थित बेलबाबा मंदिर में शिवार्चन के साथ ही शिव महापुराण कथा सुनने को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। नीलियम कालोनी स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, पटेल चौक स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर, रामलीला मैदान स्थित श्री आंवलेश्वर महादेव मंदिर, श्री हनुमान मंदिर कुसुमखेड़ा, शिव मंदिर ऊंचापुल सहित विभिन्न मंदिरों में रुद्राभिषेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें