फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ब्लॉक रोड पर लगेंगी इंटरलॉकिंग टाइल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल(नैनीताल)। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और क्षेत्र के व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में ब्लॉक रोड के व्यापारियों ने इंटरलॉकिंग टाइल्स नहीं लगने पर नाराजगी जाहिर की। बताया कि बारिश होते ही सड़क पर पानी जमा होने जाने से व्यापारियों और स्थानीय लोगों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन


विधायक कैड़ा ने लोनिवि के ईई को ब्लॉक रोड पर प्रस्तावित इंटरलॉकिंग टाइल्स का निर्माण कार्य 15 दिन में शुरू करने को कहा। कैड़ा ने नालियों की दशा सुधारने के निर्देश दिए। नौकुचियाताल के पूर्व कैप्टन महेश जोशी ने नौकुचियाताल मार्ग की बदहाली की समस्या उठाई। लोनिवि के ईई कृष्ण कुमार ने बताया कि ब्लॉक रोड पर इंटरलॉकिंग टाइल्स का निर्माण कार्य बरसात का सीजन खत्म होने के बाद शुरू कर दिया जाएगा। नौकुचियाताल और भीमताल क्षेत्र की सड़कों पर हुए गड्ढों को जल्द सही कराया जाएगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी, कमलेश रावत, प्रदीप पाठक, मनोज भट्ट, अनिल चनौतिया, प्रकाश कनौजिया आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें