नैनीताल। नव ज्योति क्लब तल्लीताल के सहयोग से खेली जा रही डबल्स कैरम प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सौरभ चिलवाल और मो. शकील की जोड़ी ने जीत दर्ज की।
बता दें कि प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मो. आसिफ और मो. हसीन तथा सौरभ चिलवाल व मो. शकील की जोड़ी आमने सामने थी। इसमें सौरभ चिलवाल - मो. शकील की जोड़ी ने मो. आसिफ - मो. हसीन की जोड़ी को 29-26,25-29 तथा 29-25 अंकों से हराया। निर्णायक विक्की राजपूत, नरेश दुर्गापाल रहे। मुख्य अतिथि विधायक संजीव आर्य, तल्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष मारुति नंदन साह, सचिव हेमंत रूबाली, मोहन नेगी, कैलाश रौतेला, रुचिर साह, डीएन भट्ट मौजूद थे।