फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बर्ड फ्लू के चलते नैनीताल जू में किया सैनिटाइजेशन

विज्ञापन
जू में पक्षियों के बाड़े के समीप सेनेटाइजेशन करते कर्मचारी- विभाग
विज्ञापन
नैनीताल। प्रदेश में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) के मामले आने के बाद नैनीताल जू में भी अलर्ट है। जू में बर्ड फ्लू से सुरक्षा के लिए वन्यजीवों की डाइट से अंडा और चिकन बंद कर दिया है। पूरे जू में सैनिटाइजेशन के साथ वन्यजीवों के स्वास्थ्य पर खास नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन



कई राज्यों में बर्ड फ्लू के चलते मुर्गियों की मौत हो रही है। नैनीताल में बाहरी जिलों से आने वाली मुर्गियों और अंडों पर बैन लगा दिया गया था। जिले में मौजूद सभी पोल्ट्री फार्माें में पशु चिकित्सा विभाग की टीमों की ओर से सैंपलिंग शुरू कर दी गई थी। इसके बाद बर्ड फ्लू को लेकर जू प्रबंधन भी चौकन्ना हो गया है। उच्चाधिकारियों से मिले निर्देश के बाद जू प्रबंधन ने मांसाहारी जीवों की डाइट में बदलाव कर दिया है। साथ ही रोजाना जू में चूने के छिड़काव के साथ सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि गाइडलाइन जारी होने के बाद जू प्रबंधन की ओर से सावधानियां बरती जा रही हैं। डॉक्टरों की टीम लगातार वन्यजीवों की निगरानी कर रही है। प्रवासी पक्षियों पर भी विभाग नजर रख रहा है। जंगलों में भी नजर रखी जा रही है ताकि कोई मृत पक्षी दिखाई दे तो विभाग उसको संरक्षण में लेकर सैंपलिंग के लिए भेज सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें