हल्द्वानी। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को पीलीकोठी चौराहे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला फूंका। उन्होंने एसएसपी के स्थानांतरण की मांग की।
बुधवार को हुई सभा में जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल ने कहा कि उत्तराखंड के पंचायत चुनाव में भाजपा ने कानून की धज्जियां उड़ाईं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मूकदर्शक बने रहे। पूर्व अध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहा कि भाड़े के अपराधी बुलाकर भाजपा ने चुनाव प्रभावित किया। एसएसपी सरकार के दबाव में हैं। उनका तबादला होना चाहिए। महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि शांत प्रदेश को कांग्रेसी बिहार नहीं बनने देंगे। वहां मनोज शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, कुंदन नेगी, महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, जया कर्नाटक, भागीरथी बिष्ट आदि थे। संवाद