फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सीवर टैंक में दम घुटने से सफाई कर्मी की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Thu, 06 Nov 2025 02:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। नगर पालिका क्षेत्र के रामगढ़ रोड कहलक्वीरा में बुधवार दोपहर सीवर टैंक में सफाई करते समय दम घुटने से एक सफाई कर्मी की मौत हो गई। उसके साथ सीवर टैंक में उतरा साथी गंभीर है जिसे हल्द्वानी रेफर किया गया है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विजय कुमार (34) पुत्र वेद राम निवासी टमट्यूड़ा रेहड़ और गौरव कुमार निवासी रानीखेत रोड बुधवार की दोपहर रामगढ़ रोड कहलक्वीरा में एक मकान के सीवर टैंक की सफाई कर रहे थे। सफाई करते समय दोनों को टैंक के अंदर अचानक गैस लग गई और दोनों बेहोश हो गए। टैंक गहरा होने के चलते दोनों की आवाज बाहर नहीं आई जिससे लोगों को दोनों के बेहोश होने का पता नहीं चल पाया। दोनों के एक घंटे से अधिक समय तक बाहर नहीं आने पर मकान स्वामी की ओर से अन्य सफाई कर्मियों को घटना की सूचना दी गई। सूचना पर अन्य सफाई कर्मियों ने टैंक में उतरकर देखा तो दोनों अचेत अवस्था में मिले। दोनों को भवाली सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टर ने विजय कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं गौरव की हालत खराब होने पर उसे हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उसे एक निजी अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है। वहीं घर के जवान सदस्य विजय की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। भवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा है। संवाद
कोट
दोनों कर्मचारी पालिका में ठेकेदार के अधीन संविदा पर हैं, पालिका की ओर से जो भी आर्थिक सहायता है वह नियमानुसार दी जाएगी- पंकज आर्या, पालिकाध्यक्ष, भवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें