फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दुकानों से मावा, गुझिया व चिप्स के सैंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल/रामनगर। होली के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर में मिलावटखोरी रोकने के लिए चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दुकानों, रेस्टोरेंट और मिष्ठान प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


अभियान के दौरान टीम ने मल्लीताल स्थित मामुज व साह एंड ब्रदर्स से मावा का सैंपल लिया। सरस्वती मिष्ठान भंडार से गुझिया और तल्लीताल के गंगा स्टोर से चिप्स का नमूना लिए। सभी सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सिंह ने बताया कि दुकानदारों को साफ-सफाई और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी है। खाद्य निरीक्षक असलम खान ने बताया कि रामनगर की दुकानों में छापा मारकर खाद्य सामग्री की पड़ताल की गई। अलग-अलग दुकानों से मावे, गुझिया, चिप्स समेत अलग-अलग सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें