नैनीताल। नैनीताल के दूरस्थ क्षेत्र गैरीखेत में बाघिन व उसके दो शावकों के दिखने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना पर वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। विभाग ने सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगा दिए हैं।
ग्रामीणों की सूचना के अनुसार गैरीखेत में एक बाघिन घूमती नजर आ रही है। बाघिन के साथ दो बच्चे भी हैं। वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम क्षेत्र में भेज दी है। घटना का कोई फोटो या वीडियो सामने नहीं आया है। इसलिए वन्यजीव का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।