फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: संपर्क क्रांति में बढ़ेंगे जनरल कोच, एसी कोच होंगे कम

Thu, 19 Nov 2026 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सफर करने वाले जनरल श्रेणी के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने ट्रेन में जनरल कोच की संख्या बढ़ाने की तैयारी की है। इसके तहत एसी कोच की संख्या कम कर उनकी जगह अतिरिक्त जनरल कोच लगाए जाएंगे। रेलवे की नई व्यवस्था बृहस्पतिवार से लागू होने जा रही है। इससे सफर करने वाले यात्रियों को अधिक जगह मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में पहले चार एसी कोच और छह जनरल कोच लगाए जाते थे। अब रेलवे यात्रियों की जरूरत और जनरल कोच में बढ़ती भीड़ को देखते हुए कोच की संरचना में बदलाव करने जा रहा है। एसी श्रेणी के कोच कम किए जाएंगे और उनकी जगह जनरल श्रेणी के अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। कई बार यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ता है। खासकर त्योहारों और छुट्टियों के दौरान स्थिति और भीड़भाड़ वाली हो जाती है।
रेलवे अधीक्षक राज कुमार वर्णवाल ने बताया कि रेलवे की ओर से बृहस्पतिवार से इस बदलाव को लागू करने की तैयारी है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद जनरल श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को पहले की अपेक्षा अधिक सीटें उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें