फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जिले में 3.89 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी कृमि मुक्ति की दवा

Thu, 19 Nov 2026 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए बुधवार को जिलेभर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान चलाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि इसके तहत जिले में एक से 19 वर्ष तक के 3,89,860 बच्चों और किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के लिए 2,090 विद्यालयों और 1,530 आंगनबाड़ी केंद्रों को शामिल किया गया है। जिले के सभी आठ विकासखंडों में इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमें गठित की गई हैं। सीएमओ ने बताया कि अभियान के दौरान दवा खाने से छूटे बच्चों को 25 नवंबर को मॉपअप दिवस पर दवा खिलाई जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को निर्धारित दवा खिलाने और अभियान में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें