फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: खूपी भूस्खलन क्षेत्र में शुरू हुआ सुरक्षा कार्य

Tue, 05 Nov 2024 03:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर के पास खूपी गांव को भू कटाव से बचाने के लिए बीते सप्ताह से सुरक्षा कार्य शुरू हो चुका है। ठेकेदार की ओर से 24 लाख के बजट से गांव की तलहटी कुरिया गधेरे में तटबंध बनाया जा रहा है लेकिन सुरक्षा कार्य में ठेकेदार की ओर से गधेरे से निकले रेता-पत्थर का उपयोग करने पर ग्रामीणों में गुस्सा है।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2011 से खूपी गांव में भूस्खलन के चलते घरों में दरारें उभर रही थी। लगातार भूस्खलन के चलते कई घर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। बरसात के दौरान जिला प्रशासन की ओर से निरीक्षण के बाद क्षेत्र में तात्कालिक सुरक्षा कार्य के लिए 24 लाख रुपये सिंचाई विभाग को स्वीकृत किया था। इसके चलते बीते सप्ताह से ठेकेदार की ओर से गांव की तलहटी पर सुरक्षा कार्य शुरू कर दिए हैं लेकिन कार्य में गधेरे से निकले पत्थर, रेता का सुरक्षा कार्य में उपयोग होने से ग्रामीण गुस्सा हैंं।
ग्रामीण प्रमोद कुमार का कहना है कि ठेकेदार की ओर से तलहटी में किए जा रहे काम में गधेरे से निकला रेता-पत्थर लगाया जा रहा है। बताया कि गधेरे का पत्थर और रेत की गुणवत्ता अच्छी नहीं है। इसका वे विरोध करते हैं। इधर मामले में सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता डीडी सती ने बताया कि जल्द ही टीम को मौके पर भेजकर कार्य की गुणवत्ता की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें