फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: छुट्टियां समाप्त, यादें कैमरों में कैद कर लौटे सैलानी

Tue, 05 Nov 2024 03:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। दीपावली पर्व की छुट्टियां समाप्त होते ही सैलानी अच्छी यादें लिए नैनीताल से लौटने लगे हैं। अधिकतर पर्यटक स्थलों पर भीड़ कम नजर आई। अस्थायी पार्किंग स्थल भी सोमवार को खाली रहे। सैलानियों के जाने से यातायात ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दीपावली पर्व में छुट्टी और सप्ताहांत होने के चलते दिल्ली, महाराष्ट्र, नोएडा और उत्तर प्रदेश आदि प्रांतों से सैलानियों का हुजूम हिल स्टेशनों की ओर बढ़ चला। यहां बीते शुक्रवार से रविवार तक हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचे। दो-तीन दिन के बाद सोमवार दोपहर बाद से नैनीताल पहुंचे सैलानी अपने घरों को लौटने लगे थे। इस कारण सोमवार को नैनीताल के पर्यटक स्थलों पर ज्यादा रौनक नहीं रही। सोमवार को नौकायन और घुड़सवारी का आनंद भी उठाया। इसके साथ ही चिड़ियाघर, स्नोव्यू, बॉटनिकल गार्डन, वॉटर फॉल आदि स्थलों पर पहुंचकर पर्यटकों ने मौज मस्ती की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें