रामनगर के आर्मी पब्लिक स्कूल हेमपुर के छात्र रूद्र पंचोली।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। आर्मी पब्लिक स्कूल हेमपुर के सातवीं कक्षा के छात्र रुद्र पंचोली ने संस्कृत ओलंपियाड प्रतियोगिता में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। संस्कृत भारती विद्या न्यास की ओर से 22 फरवरी को ऑनलाइन राष्ट्रीय संस्कृत ओलंपियाड प्रतियोगिता हुई थी। इसमें देश भर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्र रुद्र पंचोली ने राष्ट्र स्तर पर 30वां और राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. मालिनी शर्मा ने रुद्र और संस्कृत अध्यापक किशोर चंद्र को प्रमाणपत्र दिए। चेयरमैन कर्नल रविकांत शर्मा और शिक्षकों ने रुद्र को बधाई दी है।