फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर उतरे आरटीओ महकमा

Tue, 19 Apr 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
आरटीओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के आदेश पर परिवहन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को सड़कों पर उतरकर अभियान चलाया। आरटीओ एसके सिंह ने खुद अभियान का नेतृत्व संभाला। टीमों ने अलग अलग रूट पर आठ गाड़ियां, एक टैक्सी सीज कर 61 चालान किए। 12 वाहनों की फिटनेश और ए लाइसेंस निलंबित किया। टीमों ने वाहनों पर लगे जनप्रतिनिधियों के बोर्ड भी उतारे। शराब के नशे में धुत होकर बारात की जीप चालक को पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन


आरटीओ के मुताबिक भवाली, भीमताल और नैनीताल रोड पर वाहनों की चेकिंग की गई। सात केमू और एक रोडवेज की बस सीज की गई। बसों की फिटनेश फेल थी। आठ कारों और टैक्सियों में लगे जनप्रतिनिधियों के बोर्ड उतारे गए और उनका चालान किया। अधिकांश बोर्ड ग्राम प्रधान, बीडीसी के थे। काठगोदाम में एक टैक्सी चालक को हिरासत में लिया। चालक नौ सीटर जीप में 11 बारातियों को ले जा रहा था और खुद शराब के नशे में था। चेकिंग में एआरटीओ प्रवर्तन और प्रशासन के अलावा आरई भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें