फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दो लोगों के खाते से 5.29 लाख रुपये निकाले, मामला दर्ज

Tue, 03 Nov 2026 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। तीनपानी निवासी पवन जोशी के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 1.64 लाख रुपये और रामपुर रोड निवासी महेश चंद्र के बैंक खाते से 3.65 लाख रुपये उड़ा लिए। दोनों पीड़ितों की तहरीर पर साइबर अपराध पोर्टल की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने दो नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


महेश चंद्र ने बताया कि 21 अक्तूबर की शाम उनके मोबाइल पर ट्रैफिक चालान से संबंधित एक टेक्स्ट मैसेज आया जिसमें रजिस्ट्रेशन नंबर और चालान का लिंक भेजा गया था। इसके बाद 24, 27 और 30 अक्तूबर को भी अलग-अलग समय पर चालान संबंधी मैसेज-ओटीपी आए और इसके बाद 3.65 लाख रुपये उनके बैंक खाते से निकल गए। पवन जोशी ने बताया कि 29 और 30 अक्तूबर को उनके बैंक खाते से बिना अनुमति कुल 1.64 लाख रुपये निकाल लिए गए। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उन्हें फ्रीज करा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें