फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूट डायवर्जन धड़ाम, पहले ही दिन पूरा शहर जाम

विज्ञापन
हल्द्वानी त्योहारी सीजन के चलते कालाढुंगी चौराहे पर लगा जाम। अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिला पुलिस ने बृहस्पतिवार को रूट डायवर्जन लागू कर शहर को जीरो जोन घोषित कर दिया था, लेकिन पहले दिन ही पूरा शहर जाम के झाम से जूझता रहा। पुलिस की अतिरिक्त व्यवस्था नहीं होने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। रूट डायवर्जन को लागू करने के लिए पुलिस की टीमें भी नहीं लगाई गई थी। पहाड़ से शहर में गाड़ियों का रोज की तरह आवागमन होता रहा।
विज्ञापन

जिला पुलिस ने 24 से 27 अक्तूबर तक सुबह नौ से रात नौ बजे तक शहर में रूट डायवर्जन लागू करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत जगह-जगह फोर्स तैनात करने की व्यवस्था थी, लेकिन बृहस्पतिवार सुबह से लेकर शाम तक डायवर्जन के लिए कोई पुलिसकर्मी रोड पर दिखाई नहीं दिया। इसी कारण मंगलपड़ाव, सिंधी चौराहा, सरगम सिनेमा के सामने, कालाढूंगी चौराहा, रोडवेज के सामने, तिकोनिया, केमू स्टेशन रोड पर जगह-जगह जाम लग गया। रोज की तरह सिर्फ चौराहोें पर ट्रैफिक पुलिस को लगाया गया था।
अचानक वाहनों के बढ़ने के कारण यातायात व्यवस्था कुछ ही देर में चरमरा गई। लाइन नंबर एक पर भी जाम की स्थिति रही। मंगलपड़ाव से कोतवाली तक 500 मीटर का सफर तय करने में कार चालकों को 25 मिनट लग गए। बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन जाने में आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच रोडवेज बसें, कार चालक सभी परेशान रहे। काफी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग बद्रीपुरा की तरफ भेजा गया, लेकिन इस मार्ग पर भी जाम लग गया। शहर में किसी स्थान पर अस्थायी पार्किंग भी नहीं बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें