नैनीताल/हल्द्वानी। रोज डे के साथ रविवार से वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो गई। इसे लेकर युवाओं में उत्साह है। पहले दिन युवाओं ने रोज डे मनाया और एक दूसरे को गुलाब देकर अपनी भावनाओं का इजहार किया। फूल विक्रेताओं की दुकानों में चहलकदमी देखी गई।
मंगलपड़ाव में फूल विक्रेता अयान ने बताया कि इस बार काम हल्का चल रहा है। जावेद ने बताया इस बार बुके बेच रहे हैं। लोग कम आ रहे हैं इसलिए बिक्री प्रभावित हुई है। बुके 200 का है जबकि गुलाब का एक फूल 30 से 100 रुपये तक का है। लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए भी अपनी भावनाओं का इजहार किया।