भवाली (नैनीताल)। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में रविवार को नए सत्र के लिए प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। सुबह 10 बजे से 1 बजे तक परीक्षा हुई। प्रवेश परीक्षा के लिए 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था।
घोड़ाखाल सैनिक स्कूल में कक्षा 9 के लिए 257 छात्रों की परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया था, जिसमें 215 छात्र शामिल हुए। प्रधानाचार्या कर्नल डॉ. स्मिता मिश्रा ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण रही। उन्होंने बताया कि 65 सीटों के लिए 10 हजार से अधिक बच्चों ने आवेदन किया था, जिसमें 55 छात्र और 10 छात्राओं की सीटें हैं। वहीं परीक्षा के दौरान कोविड के नियमों का पालन किया।