हल्द्वानी में प्रेसवार्ता करते भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आरपी सिंह। अमर
- फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि हेमकुंड साहिब में एक से डेढ़ साल के अंदर रोप- वे तैयार हो जाएगा। बताया कि रोप-वे बनने से श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। भविष्य में वहां बड़ी संख्या में और श्रद्धालु पहुंचे सकेंगे।
राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने रामपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन बढ़ने से प्रदेश को भी लाभ होगा। 1984 के दंगों को लेकर केंद्र सरकार ने एसआईटी बनाई और मुआवजे की रकम पीड़ितों को दी गई। दोषियों को सजा मिलना शुरू हो गई है। कहा कि कांग्रेस शासन में बाहर देशों में रहने वाले 314 लोगों को ब्लैक लिस्ट किया गया था, जबकि वह कुछ-कुछ समय के लिए आना चाहते थे यह मांग काफी लंबे समय से थी। केंद्र सरकार ने 312 को ब्लैक लिस्ट से हटा दिया है। कहा कि काबुल से धर्मग्रंथ को सम्मान के साथ लाया गया, लोगों को भी सुरक्षित पहुंचाया गया। कहा कि आजादी के समय बनी सरकार प्रयास करती तो करतारपुर देश में शामिल होता।
उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से उठाए अन्य कदमों के बारे में जानकारी दी। प्रेस वार्ता में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, पूर्व दायित्वधारी डॉ. अनिल कपूर डब्बू, संजय दुम्का आदि थे।