फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज में परिसर में न पानी न वेटिंग रूम

Wed, 15 Jul 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज परिसर में सुविधाएं बहाल करने की मांग को लेकर राजनीतिक, सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन किया और धरना दिया। उन्होंने आरएम पूजा जोशी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन


देवभूमि विकास मंच के बैनर तले शहर के लोगों ने रोडवेज परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि शासन प्रशासन द्वारा रामनगर की उपेक्षा की जा रही है। रामनगर कुमाऊं-गढ़वाल के प्रवेश द्वार पर होने के कारण यहां से सैकड़ों यात्री आते जाते हैं।

रोडवेज में सुविधाएं न होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। वक्ताओं ने रोडवेज परिसर में पीने का पानी, शौचालय, वेटिंग रूम, लाइट की व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन


धरने पर दुर्गा प्रसाद पांथरी, महेश चंद्र जोशी, तुलसी जोशी, ललित उप्रेती, प्रभात ध्यानी, डा. धनेश्वरी घिल्डियाल, विमला आर्या, इंद्रा जोशी, सुमित्रा बिष्ट, गणेश रावत, मनिंदर सिंह सेठी, नीलम गुप्ता, भुवन चंद्र, श्याम प्रसाद, सौरभ गोयल, लालमणि, ललिता रावत, इंदर लाल, गोपाल दत्त पांडे, शीशपाल सिंह आर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें