फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जाम में फंसी रोडवेज बसें, क्वारब से वाया रामगढ़ होते हुए पहुंचीं हल्द्वानी

Mon, 26 May 2025 02:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के बाद पर्वतीय रूट का यातायात कछुआ गति से चला। बसअड्डे से पिथौरागढ़, गंगोलीहाट, अल्मोड़ा समेत विभिन्न रूटों की केमू व रोडवेज बसें घंटों जाम में फंसी रहीं। अल्मोड़ा से लौटने वाली रोडवेज बसों को क्वारब से रामगढ़ वाया हल्द्वानी भेजा गया। इसके चलते बस का फेरा 15 किलोमीटर अतिरिक्त पड़ा।
विज्ञापन

हल्द्वानी बसअड्डे से रविवार को पिथौरागढ़ व गंगोलीहाट पर गईं बसें कैंची धाम में लगे जाम में फंस गईं। इससे लंबी रूट के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हल्द्वानी डिपो एआरएम संजय पांडे ने बताया कि क्वारब से रामगढ़ होते हुए अतिरिक्त दूरी तय में सफर करने वाले यात्रियों से इसका कोई टिकट नहीं लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें