जीवन जोशी को बुके भेंट करते सांसद अजय भट्ट व मेयर गजराज सिंह बिष्ट। संवाद
हल्द्वानी। प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ में जीवन चंद्र जोशी शामिल हुए तो प्रशासनिक अमला भी कठघरिया स्थित उनके आवास पर पहुंच गया। मेयर गजराज सिंह बिष्ट समेत तमाम भाजपाइयों ने उनसे मिलकर बधाई दी। एसडीएम राहुल शाह के साथ ही नगर आयुक्त ऋचा सिंह और अन्य अफसरों ने उन्हें बधाई दी। आश्वासन दिया कि उनकी इस कला में प्रशासन हर संभव मदद करेगा।
जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक पल्लवी गुप्ता ने भी बधाई दी। बताया कि जीवन चंद्र जोशी पूर्व में जिला शिल्पी रत्न से भी सम्मानित हो चुके हैं। वह सेंट्रल फार कल्चरल रिसोर्सेज एंड ट्रेडिंग द्वारा वर्ष 2018–2020 तक वरिष्ठ फेलोशिप प्राप्त कर चुके हैं। एक्सपो में अपने कला कृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई है। उन्हें उत्तराखंड हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट विकास परिषद माध्यम से मार्केटिंग सहायता एवं वित्तीय सहयोग प्राप्त किए जाने की संभावनाओं से अवगत कराया गया। स्वयं सहायता समूहों के लिए मास्टर ट्रेनर के रूप में पैनल कर, मानदेय आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शामिल किए जाने का प्रस्ताव भी रखा गया।