फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसें बंद होने से यात्रियों की फजीहत

Fri, 01 May 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रोड सेफटी बिल के विरोध में नैनीताल में भी रोडवेज बसों के चक्के जाम रहे। इस कारण यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए टैक्सी चालकों ने दो से तीन गुना तक किराया लेकर चांदी काटी।
विज्ञापन


यात्रियों का कहना था कि जिला प्रशासन को टैक्सी का किराया निर्धारित कर बुकिंग विंडो की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि ऐसे मौकों लूटखसोट पर विराम लगे। स्टेशन मास्टर नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि नगर से प्रतिदिन भवाली और हल्द्वानी के लिए 20 से 25 बसें हैं, जो दो या उससे ज्यादा फेरे करती हैं। इसी प्रकार करीब एक दर्जन बसें लंबी दूरी की भी हैं। बृहस्पतिवार को दिन भर बसों का संचालन बंद रखा गया। शाम पांच बजे बाद आनलाइन बुकिंग की लंबी दूरी की बस सेवाओं को सुचारु किया गया। इसके बाद यात्रियों की सुविधा के लिए भवाली और हल्द्वानी के लिए भी बसें भेजी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें