फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की चपेट में स्कूटी आने पर बवाल

Sat, 21 Oct 2017 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
हल्द्वानी में सड़क हादसे पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। दुकान से घर लौट रहे स्कूटी सवार दो भाइयों को बोलेरो ने टक्कर मार दी। मौके से भाग रहे बोलेरो चालक को राहगीरों ने पकड़ कर धुन दिया। इस बीच दोनों गुटों के समर्थक एकत्र हो गए और दोनों वाहनों के सवारों में मारपीट हुई। घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर बोलेरो चालक को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


रामबाग कॉलोनी निवासी शुभम जायसवाल, सचिन जायसवाल की रामपुर रोड पर दुकान है। वह दोनों शुक्रवार रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर स्कूटी से घर की ओर आ रहे थे। इस बीच रामपुर रोड गली नंबर पांच के पास सामने से तेज गति से आ रही बोलेरो यूके 04 वी 9675 ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इस बीच मौका पाकर बोलेरो चालक ने गाड़ी दौड़ा दी तो राहगीरों ने पीछा कर पकड़ लिया।

इस दौरान दोनों वाहन सवारों की गाली गलौज और मारपीट भी हुई। बाद में बवाल होने लगा तो किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और बोलेरो चालक को हिरासत में ले लिया। और दोनों घायल भाइयों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


मंगलपड़ाव में मछली व्यापारी से मारपीट 
हल्द्वानी। मंगलपड़ाव में शुक्रवार रात मछली व्यापारी हुई मारपीट के बाद हंगामा हो गया। मोहल्ला मंगलपड़ाव निवासी मछली व्यापारी धननाथ गोस्वामी ने बताया कि शनिवार रात वह अपनी दुकान बंद कर रहा था जबकि कुछ लोग उसकी दुकान में आए और मारपीट कर भाग गए। घटना के बाद बेस अस्पताल पहुंचे छह से अधिक लोगों ने मेडिकल करा एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। खबर लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। वहीं कुछ लोग समझौते की भी जुगत में हैं। बताते हैं कि दुकान बंद होने के बाद रोजाना वहां नशेड़ियों का जमावड़ा लगने के विरोध में यह घटना हुई।

कपड़ों पर पानी गिरा तो बड़े भाई की लगा दी धुनाई
हल्द्वानी। दीपावली पर साफ सफाई के दौरान कालीन धोते समय पानी छोटे भाई पर गिरा तो उसने पत्नी के साथ मिलकर बड़े भाई की धुनाई लगा दी। गंभीर रुप से चोटिल बड़े भाई ने घटना की तहरीर मुखानी पुलिस को सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।
बड़ी मुखानी के नीलकंठ विहार निवासी युवक ने बताया कि वह वृद्ध माता पिता और परिवार के साथ मकान के निचले तल पर रहता है। करीब आठ साल पहले छोटे भाई ने प्रेम विवाह किया था इस पर पिता ने संपत्ति से बेदखल कर दिया।

कुछ दिनों बाद भाई पिता को बरगलाकर पत्नी के साथ घर में आ गया और ऊपरी तल पर रहने लगा। छोटा भाई और उसकी पत्नी आए दिन माता-पिता के साथ गाली गलौज करते हैं। छोटे भाई की पत्नी अधिवक्ता है, हल्द्वानी में प्रैक्टिस करती है। इसलिए आए दिन झूठे केसों में फंसाने की धमकी देती है।

आरोप लगाया कि बीती 18 अक्टूबर को वह माता-पिता के साथ छत पर कालीन धो रहा था जबकि नीचे से छोटा भाई पत्नी के साथ जा रहा था। इस बीच कालीन से पानी गिरा और भाई व उसकी पत्नी पर गिर गया। इस पर दोनों आगबबूला हो गए और वृद्ध माता पिता से गालीगलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो दोनों ने उस पर हमला बोल दिया। मारपीट में वह घायल हो गया। युवक ने मेडिकल कराने के बाद मुखानी थाना पुलिस को तहरीर सौंपकर छोटे भाई व पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें