फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पहाड़ में समय से पहले खिला बुरांश

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़पानी (नैनीताल)। जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग का असर अब पर्वतीय क्षेत्रों में होने वाले वनस्पतियों पर पड़ने लगा है। मार्च में खिलने वाला बुरांश का फूल जनवरी में खिलने लगा है। धारी क्षेत्र में इन दिनों जगह-जगह लाल रंग के बुरांश के फूल खिल गए हैं।
विज्ञापन

बताते हैं कि जलवायु परिवर्तन के चलते समय से बारिश और बर्फबारी नहीं होने से अब फूल और फल समय से पहले ही खिलने लगे हैं। क्षेत्र के राजेंद्र सिंह बिष्ट और मयंक बिष्ट ने बताया कि बारिश और बर्फबारी नहीं होने से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। डीएसबी परिसर में वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी का कहना है कि जलवायु में बदलाव के कारण समय से पहले बुरांश का फूल खिलकर तैयार हो रहे हैं। काफी वर्षों से दिसंबर व जनवरी में यह फूल खिल रहे हैं। इसका कारण तापमान में बढ़ोतरी, हिमालय में बर्फ अधिक देर तक नहीं टिकना माना गया है। यह घटना हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र में हो रहे गंभीर बदलावों को दर्शा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें