फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व विभाग की भूमि से हटाया अतिक्रमण

Sun, 07 Jun 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ रामनगर (नैनीताल)
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम गैबुआ में राजस्व विभाग की 16 बीघा भूमि पर हुए पक्के अतिक्रमण को राजस्व एवं पुलिस की टीम ने हटवा दिया है। इस दौरान अतिक्रमणकारियों एवं विभागीय कर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई, लेकिन टीम ने अभियान को जारी रखा।
विज्ञापन


राजस्व उपनिरीक्षक तारा चंद्र घिल्डियान ने बताया कि ग्राम भवानीपुर गढ़ियाल गैबुआ में सात परिवारों ने अतिक्रमण किया था। शनिवार को तहसीलदार कालाढूंगी के आदेशानुसार भूमि पर बने पक्के निर्माण को तोड़ दिया गया। अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूूमि की सुपुर्दगी अग्रिम आदेशों तक ग्राम प्रधान हेम चंद्र पाठक को दी गई है।

उन्होंने बताया कि कब्जे में ली गई राजस्व विभाग की भूमि को क्षेत्रीय जनता की मांग पर शीघ्र ही आईटीआई या पॉलीटेक्निक या किसी राजकीय उपक्रम के लिए डीएम के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। अतिक्रमण हटाने के दौरान राजस्व निरीक्षक भुवन चंद्र सती, राजस्व उपनिरीक्षक मोहित बोरा, सुरेश चंद्र बुढ़लाकोटी, सुरेंद्र चौहान तथा पुलिसकर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें