फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: घर के अंदर फंदे से लटका मिला राजस्व अनुसेवक

Mon, 29 Sep 2025 02:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल के सात नंबर क्षेत्र में राजस्व अनुसेवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना के कुछ देर पहले ही अनुसेवक ने तहसील के एक कर्मचारी से बात की थी। अनुसेवक की मौत से परिजनों में मातम है।
विज्ञापन


कोटाबाग निवासी राजेंद्र सिंह पडियार (42) नैनीताल तहसील में लंबे समय से राजस्व अनुसेवक थे। वह नैनीताल के सात नंबर क्षेत्र में पत्नी व दो बच्चों के साथ किराये के भवन में रहते थे। रविवार शाम लगभग पौने छह बजे पत्नी व दोनों बच्चे घर से बाहर गए हुए थे। छह बजे बच्चे घर पहुंचे तो पिता को छत की बल्ली से रस्सी के फंदे पर लटके हुए देखा। सूचना पर आनन-फानन पड़ोसियों ने राजेंद्र को फंदे से नीचे उतारा। बीडी पांडे में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पटवारी भुवन जोशी ने बताया कि शाम पौने छह बजे तहसील के ही एक कर्मचारी से राजेंद्र की फोन पर बात हुई थी। फोन पर बात होने के कुछ ही मिनट बाद उनके लटके होने की सूचना मिली। एसपी अपराध डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें