हल्द्वानी। मैदानी इलाकों में एक हफ्ते से लगातार दिन भर तेज धूप और जमकर उमस हो रही है। पर्वतीय जिलों में भी दिन के मौसम में गर्माहट है। हालांकि मानसून वापसी का समय आ गया है और एक दो दिन में उत्तराखंड से मानसून की वापसी भी हो जाएगी। इधर रविवार शाम को अचानक काले बादल उमड़ आए और काठगोदाम से लेकर नैनीताल रोड, देवलचौड़ तक कुछ देर तेज बारिश रही। मौसम विभाग ने गढ़वाल के कुछ जिलों समेत बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है। राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान आसमान साफ रहेगा लेकिन आंशिक बादल छाए रहेंगे। रविवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 35.6 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।