फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगीठी की गैस से दम घुटने से रिटायर्ड दरोगा और पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे रिटायर्ड दरोगा किशन राम चन्याल और उनकी पत्नी रेवती की दम घुटने से मौत हो गई। दोनों सुबह बिस्तर पर अचेत पड़े मिले थे। पुलिस का कहना है कि कमरे में गैस भर जाने से दपंती की मौत हुई है।
विज्ञापन

दमुवाढूंगा वार्ड के हरदा चौराहे के पास रहने वाले 63 वर्षीय किशन राम चन्याल और उनकी 60 वर्षीय पत्नी रेवती रविवार की रात खाना खाकर सो गए थे। दोनों ने जलती अंगीठी को कमरे में ही रखा था। कमरे के दरवाजे और खिड़कियां पूरी तरह से बंद थे। सोमवार की सुबह बड़ी बहू गुंजन ने चाय देने के लिए सास को आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। उसने दरवाजा खोला तो सास-ससुर बिस्तर पर अचेत पड़े थे। बहू के शोर मचाने पर परिवार के लोगों के साथ आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। बड़ा बेटा सूर्य प्रकाश उर्फ सूरज माता-पिता को नैनीताल रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। किशन तीन भाइयों में सबसे बड़े थे।
छोटे भाई अध्यापक आनंद चन्याल ने पुलिस को बताया कि मूलत: पिथौरागढ़ के बेड़ीनाग निवासी किशन राम चन्याल जब ऊधमसिंह नगर में तैनात थे तभी उन्होंने डेढ़ साल पहले स्वेच्छा से सेवानिवृत्ति ले ली थी। उनका बड़ा बेटा सूरज घर पर ही अपना व्यवसाय करता है। छोटा बेटा पवन चन्याल गंगोलीहाट में पटवारी है। उसकी नवंबर में शादी हुई थी। घर में बड़े भाई के साथ बड़े बेटे का परिवार रहता है। काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि अंगीठी की गैस के कारण पति और पत्नी की मौत हुई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें