फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk: मंडी में फुटकर व्यापार पर रोक, फड़ और ठेले भी नहीं लगेंगे

Fri, 02 Jan 2026 10:01 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

हल्द्वानी के नवीन मंडी में अब किसी भी प्रकार के फुटकर व्यापार पर रोक लगा दी गई है। मंडी यार्ड में ठेला फड़ भी नहीं लगेगा।
विज्ञापन
हल्द्वानी बरेली रोड स्थित नवीन मंडी में आढ़त में होता सब्जी का कारोबार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी के नवीन मंडी में अब किसी भी प्रकार के फुटकर व्यापार पर रोक लगा दी गई है। मंडी यार्ड में ठेला फड़ भी नहीं लगेगा। आलू फल आढ़ती और मर्चेंट एसोसिएशन के मांग पत्र पर कार्रवाई करते हुए मंडी सचिव ने परिसर में सब्जी और गल्ला मंडी सेक्टर में कहीं भी अतिक्रमण न करने और जिन व्यापारियों ने अवैध निर्माण किया है उनसे स्वयं अतिक्रमण ध्वस्त करने के लिए कहा है।

मंडी समिति कार्यालय में बैठक करते हुए सचिव दिग्विजय सिंह देव ने कर्मचारियों से कहा कि आकस्मिक निरीक्षण में किसी भी प्रकार शिथिलता या नियमों का उल्लंघन होता मिला तो अनुशासनात्म़क कार्रवाई की जाएगी। उन्हाेंने व्यापारियों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और पटल धारकों को अपने पटल का कार्य समयबद्ध तरीके से करने के साथ किसानों, व्यापारियों को मौके पर जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।

वहां मंडी निरीक्षक भुवन नाथ गोस्वामी, संतोष कुमार, अनीता नयाल, पूरन सिंह के अलावा लेखाकार ललित पांडे, सहायक देवकीनंदन पंत आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


वाहनों की होगी गहन चेकिंग

सचिव दिग्विजय सिंह देव ने बताया कि अब परिसर में आने वाले वाहन माल उतारने के बाद मंडी में खड़े नहीं रहेंगे। इनको देखने की जिम्मेदारी कर्मचारियों की रहेगी। यहां नया निर्माण भी बगैर मंडी समिति के नहीं होगा। पूर्वी और पश्चिमी गेट पर तैनात कर्मचारी व सुरक्षाकर्मी मंडी में आने वाले कृषि उत्पादों का आकलन करने के साथ प्रत्येक वाहन की गहन चेकिंग भी करेंगे।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें