फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कैबिनेट में स्टाइपेंड संशोधन के आश्वासन पर रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल टाली

Thu, 17 Sep 2026 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रेजिडेंट डॉक्टरों के स्टाइपेंड में संशोधन की मांग को लेकर नौ दिनों से चल रही हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सचिव, अपर स्वास्थ्य सचिव और चिकित्सा शिक्षा निदेशक के साथ हुई वार्ता में अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि स्टाइपेंड संशोधन का प्रस्ताव आगामी कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा। बैठक इस माह के अंत तक होने की संभावना है।
विज्ञापन


उत्तराखंड रेजिडेंट डॉक्टर्स यूनाइटेड ने बुधवार को बैठक के बाद हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया। संगठन के अध्यक्ष डॉ. अभिजीत राठी ने कहा कि उम्मीद है कि सरकार अपने आश्वासन को पूरा करते हुए कैबिनेट में स्टाइपेंड संशोधन पर ठोस निर्णय लेगी। यदि संशोधन नहीं किया गया या संतोषजनक निर्णय नहीं आया तो रेजिडेंट डॉक्टर आगे की रणनीति सामूहिक रूप से तय करेंगे। संगठन ने कहा कि मांगों को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से उठाया जाता रहेगा। इससे पहले सुबह अस्पताल में धरना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें