फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: डीएम की फटकार के बाद गड्ढों और टूटे पैरापिटों की मरम्मत शुरू

Mon, 24 Aug 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर डीएम की सख्ती का असर अब दिखाई देने लगा है। शनिवार को विकास भवन में अधिकारियों की बैठक में डीएम की फटकार के अगले ही दिन एनएचएआई ने नैनीताल-काठगोदाम मार्ग की सुध ली। रविवार सुबह से ही विभाग की टीम सड़क पर उतर गई और गड्ढों को भरने के साथ ही क्षतिग्रस्त पैरापिटों की मरम्मत शुरू कर दी।
विज्ञापन

शनिवार को विकास भवन में आयोजित बैठक में डीएम ने जिले की सड़कों की खराब हालत पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई थी। उन्होंने निर्देश दिए थे कि सड़कों पर गड्ढों, टूटी सुरक्षा दीवारों और क्षतिग्रस्त पैरापिटों की मरम्मत में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को तत्काल मौके पर पहुंचकर जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। डीएम की सख्ती का असर रविवार को नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर नजर आया। सुबह से ही एनएचएआई की टीम ने सड़क के गड्ढों का भरान शुरू कर दिया। इसके साथ ही जहां-जहां पैरापिट व डिवाइडर क्षतिग्रस्त हैं, वहां मरम्मत का काम भी शुरू कराया गया।
एनएचएआई के अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल सड़क के गड्ढों को भरने और क्षतिग्रस्त डिवाइडरों, पैरापिट की मरम्मत का काम कराया जा रहा है। बरसात के बाद मौसम अनुकूल होने पर सड़क पर व्यापक स्तर पर डामरीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें