फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अवैध टैक्सी बाइक संचालन से रेंटल बाइक कारोबार पर संकट

Wed, 22 Apr 2026 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल में टैक्सी बाइक के नाम पर हो रहे कथित अवैध रेंटल संचालन ने वैध रेंटल बाइक कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नियमों के विपरीत दोपहिया वाहनों को बिना चालक किराये पर देने से न केवल सड़क सुरक्षा पर खतरा बढ़ रहा है बल्कि इससे वैध रूप से संचालित रेंटल व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


शहर में बड़ी संख्या में टैक्सी बाइकें रेंटल के नाम पर चलाई जा रही हैं जबकि नियमों के तहत टैक्सी बाइक में चालक का होना अनिवार्य है। इसके विपरीत, रेंटल बाइक केवल लाइसेंसधारी व्यक्ति को स्वयं चलाने के लिए दी जा सकती है। रेंटल बाइक संचालकों का कहना है कि टैक्सी बाइकों को अवैध रूप से किराये पर देने से उनका कारोबार ठप होने के कगार पर पहुंच गया है। हल्द्वानी के रेंटल बाइक संचालक साकिब खान और नैनीताल के पीयूष साह के अनुसार, कई बार विभाग को शिकायत देने के बावजूद केवल चालानी कार्रवाई कर मामले को टाल दिया जाता है। इससे नियमों का उल्लंघन करने वालों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। आरटीओ प्रवर्तन अरविंद पांडे ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम नवाजिश खलिक ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर जल्द ही परिवहन विभाग और पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें