फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कर निर्धारण की बैठक में 60 से अधिक मामले निस्तारित

Wed, 22 Apr 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर पालिकाध्यक्ष डॉ.सरस्वती खेतवाल की मौजूदगी में मंगलवार को पालिका में हुई कर निर्धारण की बैठक में 60 से अधिक प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसमें दाखिल खारिज के दो मामलों का निस्तारण हुआ जबकि कर निर्धारण के लंबित मामले सुलझाए गए।
विज्ञापन

नगर पालिका सभागार में हुई बैठक की जानकारी देते हुए समिति अध्यक्ष लता दफौटी ने बताया कि बैठक में 50 हजार रुपये से अधिक धनराशि के तीन, 50 हजार रुपये से कम धनराशि के 27 मामलों को निस्तारित किया गया। 30 प्रकरणों में एक पक्षीय निर्णय लिया गया। नियमों के क्रम में पालिका की ओर से संबंधित पक्षों को सुनवाई के लिए आमंत्रित किया था, उनके न आने पर निर्धारित धनराशि को अंतिम मानकर फाइल बंद कर दी गई। बैठक में सभासद गीता उप्रेती, सपना बिष्ट, गजाला कमाल, जीतेंद्र पांडे जीनू, अंकित चंद्रा, कर अधीक्षक दीपेंद्र बमोला आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें