फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरस्थ इलाके का ‘भूगोल’ देखेंगे विज्ञान के मास्साब

Thu, 19 Feb 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,भीमताल(नैनीताल)
विज्ञापन
विज्ञापन
ओखलकांडा ब्लाक के भद्यूली गांव में बुधवार को बहुउद्देशीय शिविर में पहुंचे डीएम दीपक रावत ने जूनियर हाईस्कूल और प्राइमरी विद्यालय का निरीक्षण कर बच्चों और वहां मौजूद विज्ञान के शिक्षक से सवाल पूछे। बच्चों के जवाब से डीएम संतुष्ट हुए लेकिन शिक्षक सवाल का उत्तर देने के बजाए बगलें झांकने लगा। गुस्साए डीएम ने विज्ञान के शिक्षक का तबादला ब्लाक के दूरस्थ इलाके में करने के साथ ही वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य का भी वेतन रोकने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल भद्यूली में मात्र आठ बच्चों पर चार शिक्षकों की तैनाती के बारे में उन्होंने डीईओ (बेसिक) आरसी पुरोहित से पूछताछ की। डीएम ने जूनियर हाईस्कूल में तैनात विज्ञान के शिक्षक विकास जायसवाल से आर्कमिडिज का सिद्धांत, बल और ध्वनि की परिभाषा पूछी, लेकिन शिक्षक उक्त सवालों में से किसी का भी जवाब नहीं दे पाए। डीएम ने इस पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए डीईओ (बेसिक) को निर्देश दिए कि शिक्षक विकास जायसवाल का तबादला ओखलकांडा ब्लाक के दूरस्थ इलाके में करें। इसके अलावा डीईओ शिक्षक का टेस्ट ले और टेस्ट में पास होने के बाद ही उनका वेतन आहरित किया जाए। वहीं जूनियर हाईस्कूल में पंखे और ट्यूबलाइटें न लगी होने पर डीएम ने प्रधानाचार्य जनार्दन गुणवंत का वेतन भी अग्रिम आदेशों तक रोकने के निर्देश दिए।

फोटो 18 बीटीएल 4 पी


------------
अधिकारी गांवों में रात्रि विश्राम कर समस्याएं हल कराएं : ़डीएम
भीमताल ब्लाक के भद्यूनी गांव में डीएम का बहुउद्देशीय शिविर
भीमताल (नैनीताल)। डीएम दीपक रावत ने बुधवार को विकास खंड के भद्यूली गांव में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित कर विभिन्न विभागों से संबंधित 32 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया। उन्होंने अधिकारियों को गांवों में रोस्टर के आधार पर रात्रि विश्राम कर समस्याएं हल कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से स्कूलों में पानी और बिजली के कनेक्शन कराने और स्कूलों का औचक निरीक्षण करने तथा उन स्कूलों की सूची 15 दिन के भीतर देेने को कहा, जहां मानक से अधिक शिक्षक तैनात हैं। शिविर में ग्राम प्रधान विपिन चंद्र ने काठगोदाम से भद्यूनी, भद्यूनी से बल्यूटी तक रोड बनवाने, क्षतिग्रस्त पेयजल योजना का पुनर्गठन कराने, पंप हाउस की मरम्मत कराने की मांग की। लोनिवि के ईई ने डीएम को बताया कि काठगोदाम-भद्यूनी रोड का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है, जबकि पीएमजीएसवाई के ईई ने बताया कि भद्यूनी से बल्यूटी तक चार किमी रोड का सर्वे कर लिया गया है। डीएम ने पंपिंग योजना की मरम्मत के लिए धनराशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। जंगली जानवरों द्वारा फसलों को पहुंचाए जा रहे नुकसान पर डीएम ने वन विभाग के अधिकारियों को क्षतिपूर्ति संबंधी कार्रवाई के निर्देश दिए।
शिविर में ग्रामीणों को हक की लकड़ी उपलब्ध कराने, मोरा तोक में पुलिया बनवाने, बेल से हैड़ी तक और भुजियाघाट से मोरा तक रोड बनवाने की भी मांग की गई। शिविर में 36 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। साथ ही 10 लोगों के पेंशन प्रपत्र भरवाए गए। इस दौरान सीडीओ ललित मोहन रयाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष चौहान, जिला पंचायत सदस्य हरीश बिष्ट, गणेश मेहरा, बीडीसी सदस्य सुंदर लाल, महेश भंडारी, प्रधान आनंद कुजरवाल, नारायण सूर्या, पदम सिंह, शेखर भट्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय साह, ईश्वरी दत्त शर्मा समेत तहसीलदार बीएस लटवाल, उपमुख्य चिकित्साधिकारी ऊषा जंगपांगी, डा. सुधीर कन्याल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
इनसेट
सात किमी पैदल चल कोई डीएम पहली बार पहुंचा भद्यूली
ब्लाक के भद्यूली गांव पहुंचने के लिए डीएम दीपक रावत और अन्य अधिकारियों को सात किलोमीटर का सफल पैदल ही तय करना पड़ा। ग्रामीणों की मानें तो यह पहला मौका है जबकि कोई डीएम इस गांव में पहुंचा है।
विज्ञापन

फोटो 18 बीटीएल 3 पी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें