आगामी वित्तीय वर्ष में शहर में इंडेन गैस की तीन नई एजेंसियां खुलने की संभावना है। एक एजेंसी को इंडेन की ओर से पत्र जारी किया गया है और इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में तीन से चार माह का समय लगने की उम्मीद है। शहर में इंडेन के 46 हजार और काठगोदाम में 18 हजार उपभोक्ता हैं। कुल 64 हजार उपभोक्ताओं को गैस देने का जिम्मा कुमाऊं मंडल विकास निगम के पास है।
उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए इंडेन तीन और निजी एजेंसियां खोलने की तैयारी कर रही है। एजेंसी के लिए लोगों ने आवेदन किए हैं। एजेंसी मुखानी, नवाबी रोड और नवीन मंडी में खुलेगी। निजी एजेंसी खुलने से गैस वितरण में केएमवीएन का एकाधिकार भी समाप्त होगा, साथ ही उपभोक्ता अपना कनेक्शन निजी एजेंसी में ट्रांसफर करा सकेंगे।
इंडेन के एरिया मैनेजर वीके सुंदरियाल ने बताया कि एक एजेंसी के लिए पत्र जारी कर तैयारी शुरू करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में एजेंसी स्वामियों को तीन से चार माह का समय लगेगा। तीनों एजेंसी इस वर्ष के अंत तक खुलनी है।