फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ट्रंचिंग ग्राउंड के गड्ढों में होगा अवशेष का निस्तारण

Sat, 07 Jun 2025 02:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बकरीद को देखते हुए नगर निगम ने मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में विशेष रूप से साफ सफाई रखने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि कुर्बानी के बाद निकलने वाले अवशेषों का निस्तारण ट्रंचिंग ग्राउंड के गड्ढों में किया जाए। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि कुर्बानी चिह्नित स्थानों पर पर्दे के पीछे ही होगी।
विज्ञापन

वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि अवशेषों के निस्तारण के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड में गड्ढे खोदे गए हैं। अवशेषों को इन गड्ढों में डालकर उसमें नमक का छिड़काव किया जाएगा ताकि निस्तारण तेजी से हो सके। उन्होंने बताया कि किसी को भी सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिन चिह्नित स्थानों पर कुर्बानी होगी, वहां भी सफाई के पुख्ता इंतजाम करने होंगे। उन्होंने बताया कि पिछले साल भी अवशेषों के निस्तारण के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड में गड्ढे खुदवाए गए थे। इस बार गड्ढों की संख्या बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें