फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश और लक्ष्मी नारायण की पूजा के साथ हुए धार्मिक कार्य

विज्ञापन
अक्षय तृतीया के अवसर पर हल्द्वानी के पटेल चौक बाजार में जेवरात की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
हल्द्वानी। अक्षय तृतीया पर्व और भगवान परशुराम की जयंती पर लोगों ने भगवान गणेश और लक्ष्मी नारायण की पूजा की और घरों में हवन भी हुआ। अक्षय तृतीया के दिन रोहिणी नक्षत्र योग होने के अलावा सूर्य, शुक्र, चंद्रमा के उच्च राशि में शुभ लाभ योग बनने से भूमि पूजन, गृह प्रवेश, विवाह और यज्ञोपवीत संस्कार भी खूब हुए। लोगों ने सोना, चांदी की खरीदारी और की अन्न दान भी किया।
विज्ञापन

सूर्योदय से ही अक्षय तृतीया तिथि प्रारंभ हो गई थी जो बुधवार चार मई की सुबह सात बजकर 33 मिनट तक रहेगी। शुभ कार्यो के लिए अद्भुत योग होने के कारण अक्षय तृतीया पर्व में खरीदारी का विशेष मुहूर्त रहा। ज्योतिष डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि मंगलवार को विवाह और यज्ञोपवीत संस्कार भी खूब हुए। मंगलवार सुबह 11.4 मिनट से शाम 7.45 तक खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त होने से लोगों ने शाम तक खरीदारी की। यूएस बिष्ट, प्रवीन कोरंगा, दीपक शर्मा, विनोद थापा, अमर बहादुर, नीरज बिष्ट, कुशाल मौजूद रहे। महर्षि विद्या मंदिर काठगोदाम में अक्षय तृतीया के अवसर पर विष्णु भगवान और लक्ष्मी माता की पूजा आराधना की गई। बच्चों और समस्त स्टाफ ने विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। इधर मंगलवार को भगवान परशुराम की जयंती भी धूमधाम से मनाई गई।
इनसेट
मंदिर का भूमि पूजन किया
हल्द्वानी। अक्षय तृतीया पर राजा रानी विहार फेज एक में करायल चतुर सिंह पार्क में मंदिर का भूमि पूजन किया गया। कालोनी वासियों के सहयोग से पार्क में मंदिर निर्माण के लिए हुए भूमि पूजन में कालोनी अध्यक्ष कैप्टन मोहन सिंह, ब्रिगेडियर बलवंत चौहान, कर्नल देवेंद्र मेहरा, दानसिंह मेहरा, उम्मेद कोरंगा, देवसिंह मेहरा, आरपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें