फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हर माह 50 यूनिट रक्तदान से जरूरतमंदों को राहत

Thu, 01 Oct 2026 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जरूरत के समय रक्त की उपलब्धता किसी मरीज के लिए जीवनदान साबित होती है। नैनीताल में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति लोगों की जागरूकता से बीडी पांडे अस्पताल के ब्लड बैंक में सालभर रक्त की उपलब्धता बनी हुई है। यहां हर माह औसतन 50 यूनिट रक्तदान होता है, जबकि अस्पताल में 40 से 50 यूनिट रक्त की खपत रहती है। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान के महत्व के साथ ही अधिक से अधिक लोगों से इस मुहिम से जुड़ने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन


बीडी पांडे अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. प्रियांशु श्रीवास्तव ने बताया कि नैनीताल के लोग लगातार स्वैच्छिक रक्तदान कर रहे हैं। रक्तदान पुण्य का काम है। इससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। वहीं, अयारपाटा वार्ड के सभासद मनोज साह जगाती अब तक 38 बार स्वैच्छिक रक्तदान कर चुके हैं। उन्होंने अस्पतालों में स्थानीय रक्तदाताओं के नाम और मोबाइल नंबर की सूची प्रदर्शित करने की मांग की, ताकि जरूरतमंद मरीजों के तीमारदार आसानी से रक्तदाताओं से संपर्क कर सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें