फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाने का मुकदमा दर्ज 

Sat, 18 Jun 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस ने एक महिला के खिलाफ जहर खिलाने का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि महिला ने अपनी परिचित महिला को जहर खिलाया था। इस घटना के बाद उसने महिला की बेटी को भी गायब कराया था।  चंबलपुल दमुआढूंगा की रहने वाली कमला भंडारी ने काठगोदाम पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया कि उसे तीन मई को बिठौरिया नंबर की रहने वाली मंजू कश्यप ने जहर खिलाया था।

दोनों जहर खाने के लिए घर से निकली थी लेकिन मंजू ने खुद जहर नहीं खाया। जहर खाने से कमला भंडारी की हालत भी खराब हो गई थी। कमला का यह भी आरोप है कि मंजू ने ही उसकी लड़की को भगाया था। लड़की के साथ छेड़खानी भी हुई थी। पुलिस धारा 328 के तहत मंजू कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


 जहर खाने से युवक की मौत
हल्द्वानी। जहर खाने से बेहोश हुए युवक की सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान वृहस्पतिवार की रात मौत हो गई। बिंदुखत्ता विकासपुरी निवासी विजय आर्या (19) पुत्र गोविंद राम ने छह जून को अपने घर में जहर खा लिया।
विज्ञापन


मुंह से झाग निकलने पर परिजनों ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान  उसकी मौत हो गई। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें