फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जांच के लिए सैंपल देने से इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद आसपास के क्षेत्र में रह रहे लोगों ने जांच के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को सैंपल देने से मना कर दिया। इस कारण टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

पिछले दिनों मल्लीताल स्थित चार्टन लॉज क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एहतियातन क्षेत्र में सैंपलिंग करने की योजना बनाई। मंगलवार को बीडी पांडे अस्पताल से एक टीम लोगों की कोरोना जांच के लिए चार्टन लॉज पहुंची। वहां पहुंचने पर संक्रमित लोगों के आसपास रहने वाले लोगों ने सैंपल देने से ही मना कर दिया। टीम में शामिल डॉक्टरों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने त्योहार का हवाला देकर सैंपल देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि दीपावली के बाद फिर से सैंपल लेने के लिए टीम को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें